मेरठ: भाजपा नेता के बेटे की लाश नाले में मिली, मेरठ कॉलेज की राजनीति में थे सक्रिय, सीसीटीवी में आए नजर, खुद गिरने की आशंका
Meerut, Meerut | Dec 16, 2024 मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगा धाम कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे अमन तोमर (44) का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला। शनिवार रात को वह परिवार के साथ समारोह से आए थे। पत्नी और बच्चे फ्लैट में ऊपर चले गए थे, वे गाड़ी में नीचे थे। रात को वह घर नहीं पहुंचे। रविवार को उनका शव घर से दस कदम दूर नाले से बरामद हुआ।