गोरखपुर: जिले के 37 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा 2 पालियों में होगी संपन्न, 17088 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
यूपीपीसीएस प्री परीक्षा रविवार को गोरखपुर में 37 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 17088 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर डीएम कृष्णा रुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बैठक की। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध दिए गए हैं। रविवार को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगा।