नवाबगंज: बाराबंकी में ज्येष्ठ के सातवें मंगलवार पर आस्था का सैलाब, सफदरगंज-मसौली समेत कई स्थानों पर हुए विशाल भंडारे
बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के पावन सातवें मंगलवार पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के सफदरगंज, कुत्तूपुर, मसौली सहित कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।