बेल्थरा रोड: किन्नर की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस की कार्रवाई में आया नया मोड़, आर्केस्ट्रा संचालक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
भीमपुरा थाना क्षेत्र में किन्नर की शिकायत पर आधी रात पुलिस द्वारा आर्केस्ट्रा संचालक को थाने लाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आर्केस्ट्रा संचालक ने रविवार की शाम 5 बजे भीमपुरा थाने में तहरीर देकर किन्नर पर एक लाख रुपये की मांग करने और रकम नहीं मिलने पर झूठी शिकायत कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आर्केस्ट्रा संचालक का कहना है कि किन्नर उसके आर्केस्