जल शक्ति विभाग के पैरा फिटर एवं पैरा पंप ऑपरेटरों को एक और सौगात।
जल शक्ति विभाग में 8 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पैरा फिटर एवं पैरा पंप ऑपरेटरों को जूनियर टेक्नीशियन (फिटर) एवं जूनियर टेक्नीशियन (पंप ऑपरेटर) के पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
31 दिसंबर 2025 तक 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पात्र कर्मचारियों को विभागीय नियमों के अनुसार लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से प्रदेश भर के 48 पैरा फिटर तथा 73 पैरा पंप ऑपरेटर सहित कुल 121 पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
Shimla Urban, Shimla | Jun 15, 2026