नाशिक के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रांधवे के नेतृत्व मे ं नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान 4 से 5 आवारा कुत्तों को मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के कार्यालय में ले जाया गया। विरोध के तौर पर अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी रखी गई। प्रदर्शनकारियो ं का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिसस े बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि कई लोगों को कुत्तों ने काटा है और शिकायतों के बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नही ं हुआ।