मुख्यमंत्री के 4 जुलाई को गया एवं बोधगया दौरे तथा बोधगया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मानपुर बाईपास से बोधगया तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।