कासगंज: पाठकपुर गांव में युवक के साथ जातिसूचक गालियां देकर की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए पाठकपुर गांव के रहने वाले हरीराम पुत्र चिरंजी लाल ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद गांव की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है तभी गांव के ही गंगा सिंह और देव सिंह ने उसके बेटे को घेर कर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की, जिससे उसके बेटे के दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।