बंदरा: गोविंदपुर छपरा गांव में मृतका के परिजनों से मिले जदयू नेता, दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा जदयू नेता प्रभात किरण ने मृतका के परीजनों से मुलाकात की और जिम्मेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। विदित हो की तीन दिन पूर्व प्रसव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई थी। जदयू नेता ने बताया कि यह घटना चिकित्स्क की लापरवाही से हुई है।