गुमला: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, शहर में निकली विशाल रैली
Gumla, Gumla | Apr 27, 2026 गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा शहर में विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और गौ भक्त शामिल हुए। रैली शहर के बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर डीएसपी रोड, पालकोट रोड, सिसई रोड, थाना रोड, जशपुर रोड और लोहरदगा रोड होते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंची।