बक्सर: पूर्व सैनिकों ने इटाढ़ी रेल फाटक बंद रहने के विरोध किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) के बैनर तले इटाढ़ी रेल गुमटी बंद रहने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पी.के. पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सरकार और रेलवे विभाग से इटाढ़ी गुमटी को खोलने की मांग की।