महसी: महसी में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी, एसडीएम के स्थानांतरण की मांग तेज
महसी तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रसाद के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन महसी के आह्वान पर सोमवार को भी कलमबंद हड़ताल कर अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत प्रसाद ने बताया कि एसडीएम के व्यवहार को लेकर पहले ही शासन–प्रशासन को पत्र लिखा गया है।।