हुज़ूर: टीटी नगर स्टेडियम के पास गांजा तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास गांजा तस्करी करते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक के इंतेजार में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से तीन पैकेट में भरा 1 किलो 350 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत पचास हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।