जमुई: विभिन्न मांगों को लेकर श्रम दिवस पर वाम दलों ने शहर में निकाला मार्च, कचहरी चौक पर किया प्रदर्शन
Jamui, Jamui | May 1, 2026 चार श्रम कोड कानून वापस लेने, काम के अधिकार को सुनिश्चित करने, बिहारी श्रमिक की हत्या का उच्चस्तरीय जांच कराने और समान काम का समान वेतन देने को लेकर श्रम दिवस पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे वाम दलों द्वारा शहर में मार्च निकाला गया। साथ ही कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिको ने लाल झंडे के साथ नारे लगाते हुए शहर का भ्रमण किया गया।