भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में माँ की डांट से नाराज 11 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस कर रही है जांच
मोबाइल पर फिल्में और रील्स देखकर प्रभावित हुई एक 11 वर्षीय बालिका ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रचकर गांधी नगर थाना पुलिस को घंटों उलझाए रखा। पुलिस की सतर्कता और जांच में मामला पूरी तरह मनगढ़ंत निकला। दरअसल, मां की डांट से नाराज होकर बालिका घर से निकल गई थी और बाद में घर लौटने का रास्ता नहीं मिलने पर उसने अपहरण की कहानी बना दी।