अंबिकापुर: लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्या पर लुण्ड्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जयसवाल ने बैंक प्रबंधन से की चर्चा
आज दिनांक 2 जुलाई गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार पिछले कुछ समय से लुंड्रा क्षेत्र के किसानों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि उन्हें मुख्यालय स्थित सरकारी बैंक में अपनी सीसी लिमिट से नकद राशि निकालने एवं अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जयसवाल ने प्रबंधक से चर्चा की