इटारसी: इटारसी रेस्ट हाउस में आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीओपी एवं तहसीलदार रहे उपस्थित
इटारसी रेस्ट हाउस में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में सभी पक्षों ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा नियमों के पालन पर ज़ोर दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, मार्ग निर्धारण तथा ताजियों की मानक ऊंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति ने कहा कि समुदाय सहभागिता से शांतिपूर्ण उत्सव मनाया जाएगा।