पटना ग्रामीण: सिटी सेंटर के होटल ताज में फिल्म कॉनक्लेव का आयोजन, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हुए शामिल
शुक्रवार को पहला फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। होटल ताज में होने वाले कॉन्क्लेव में एक्टर-एक्ट्रेस के साथ डॉयरेक्टर-प्रोड्यूसर भी भाग ले रहे हैं। सभी को बिहार की फिल्म नीति के बारे में जानकारी दी जा रही है। दोपहर 12 बजे कला संस्कृति मंत्री विजय सिन्हा ने कॉन्क्लेव की शुरूआत की। कॉन्क्लेव में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन भी शामिल हुए।