भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर निगम की अनूठी पहल, मुख्य बाजारों की सड़कों पर दमकल से किया पानी का छिड़काव
शहर में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी नौतपा के असर को देखते हुए नगर निगम ने आमजन को राहत देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। शुक्रवार को निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर दमकल वाहनों से पानी का छिड़काव कराया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच किए गए इस छिड़काव से राहगीरों, दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को काफी राहत मिली