हमीरपुर: हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, उनकी गाड़ी को ट्रक ने मारा था 'कट', बाल-बाल बची जान, 'चेकिंग अभियान' की खबर निराधार
जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधुर तिराहे पर हुई चेकिंग की घटना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने इसे निराधार और भ्रामक बताया है। जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कुछ वीडियो ट्रक चेकिंग के नाम पर वायरल हो रहे हैं जो कि पूरी तरह झूठ है। बताया कि वह स्वयं और उनके वरिष्ठ पदाधिकारी एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बचे थे।