तिर्वा: ठठिया के गुरा गांव में दवाई दिलवाने के बहाने जेठ के बेटे पर 20 बीघा जमीन लिखवाने का आरोप
Tirwa, Kannauj | Oct 17, 2026 तिर्वा, कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गुरा गांव से जुड़ी जमीन के मामले में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित लक्की राम पूर्वा निवासी सोमवती पत्नी तिलक ने पिंक समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायती पत्र दिया। महिला ने अपने जेठ के बेटों पर दवा दिलाने के बहाने 20 बीघा जमीन अपने नाम लिखवाने का आरोप लगाया।