तिर्वा: तिर्वा विद्युत उपखंड पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन, प्रीपेड मीटर में बिजली बिल अधिक आने का लगाया आरोप
Tirwa, Kannauj | Mar 30, 2026 कन्नौज। तिर्वा कस्बे में स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों से नाराज लोगों व किसान यूनियन के नेताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और किसान नेताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (अनंत) के पदाधिकारियों ने किया। प्रदेश मंत्री अंकित पटेल के नेतृत्व में पहुंच