भीकनगांव में भारतीय किसान संघ का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। किसान बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने निर्माण कंपनी जीपीवीआर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध दर्ज कराया।