जगदलपुर: नवनियुक्त बस्तर आईजी बद्रीनारायण मीणा ने किया पदभार ग्रहण
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित होकर बुधवार दोपहर 2 बजे जगदलपुर में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, पूर्व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का आईजी बनाया गया।