महोबा: महोबा के ग्राम तमौरा में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने खाया जहर, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव में पति-पत्नी में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घायल पत्नी मनोरमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पति रामकिशोर ने अस्पताल परिसर में ही जहर खा लिया। रामकिशोर का आरोप है कि पत्नी ने फंसाने की धमकी दी थी। वहीं पत्नी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।