बिलग्राम: सांडी विकास खंड के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, पात्रों तक लाभ पहुंचाने पर जोर
Bilgram, Hardoi | Jun 15, 2026 सांडी विकास खंड के सरगी बाबू राम राजपूत सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत एवं अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी काजल रावत ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन, माटी कला, कृषि एवं आवास योजनाओं की जानकारी दी।