बसना: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में 11,557 माताओं को 4 करोड़ 11 लाख 88 हजार रुपए की सहायता दी गई
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र शासन द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को अपने और अपने बच्चे की स्वास्थ्य की देखभाल और इस अवस्था में मजदूरी राशि की भरपाई हो पाए इस उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन और जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे के नेतृत्व में समस्त पात्र महिलाओं का विशेष अभियान चलाकर योजना से लाभान्वित किया