गंगरार: गंगरार में तीन दिवसीय गालव जयंती महोत्सव संपन्न, शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गंगरार उपखंड मुख्यालय पर तीन दिवसीय गालव जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। पहले दिन रामायण पाठ की स्थापना हुई। दूसरे दिन श्री चारभुजा मंडल और छबीला बालाजी मंडल ने रात्रि कीर्तन में भजन प्रस्तुत किए। तीसरे दिन हवन, महिला मंडल का कीर्तन और शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।