औरंगाबाद में "आभूषण साफ करने" के नाम पर ठगी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार।
रिसियप पुलिस ने CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर दबोचा, सोना-चांदी बरामद।
औरंगाबाद में आभूषण साफ-सफाई के नाम पर ठगी करने वाले 2 शातिर अपराधियों को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रिसियप थाना क्षेत्र का है।
*क्या था मामला*
19.11.2025 को वादी ने रिसियप थाना में आवेदन दिया था कि 18.11.2025 को दोपहर 2:30 बजे ग्राम-धनुविगहा स्थित उनके घर में दो अज्ञात लोग आए। उन्होंने आभूषण साफ करने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए थे।
इस आवेदन के आधार पर रिसियप थाना कांड संख्या-132/25, दिनांक-19.11.2025 दर्ज किया गया।
*CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज*
औरंगाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर कार्रवाई की। रिसियप थाना मोड़ के पास से पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनकी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद हुए। सत्यापन के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अपराधी*
1. *सिकन्दर कुमार* पिता स्व. गणेश साह, सा0+थाना-नवकोठी, जिला-बेगूसराय
2. *मन्नून साह* पिता ललन साह, सा0-आतापुर, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर
*बरामदगी*
1. सोना का झुमका - 02
2. मंगलसूत्र - 01
3. मोती - 06
4. मोंगा - 06
5. मोबाइल - 02
6. मोटरसाइकिल - 01
7. आभूषण साफ करने वाला पदार्थ - 02 डिब्बा
8. पाउडर - 01 डिब्बा
9. उजला रंग का पदार्थ - 01 डिब्बा
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें और कोई भी अजनबी घर आकर आभूषण साफ करने की बात कहे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।