कोरबा: वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर ने बढ़ाया कोरबा का मान, बने छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष
Korba, Korba | Apr 18, 2026 न्याय जगत में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। आज संपन्न हुए छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है।