पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के DIG और SP ने नव नियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
पूर्णिया पुलिस उप निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा गुरुवार को दोपहर के लगभग 2 बजे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया गया. इस दौरान नव नियुक्त सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.