पूर्णिया पूर्व: के0 हाट थाना ने 115 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के के0हाट थाना के द्वारा वाहन जांच के क्रम में कुल 115 ग्राम गांजा, नकद-4,290/- रुपया एवं 01 मोटरसाईकिल को जप्त करते हुए, एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश पासवान, उम्र 37 वर्ष, पिता दशिनंदर पासवान,सा0 ओली टोला मरंगा चौक, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।