पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने विकलांग हो चुके बिजली ठीकेदार को ₹2,98,899 का चेक दिया
पूर्णिया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा गुरुवार को शाम के लगभग 4 बजे विकलांग हो चुके बिजली ठीकेदार को 2,98,899/- रूपये का चेक दिलाया गयाज्ञातव्य हो कि वर्ष 2018-19 में मीटर बदलने का कार्य करने वाले ठीकेदार रिजवान आलम, साकिन-सज्जाद नगर, माधोपाड़ा, पूर्णियाँ को विद्युत विभाग, पूर्णियाँ, पश्चिमी द्वारा अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया गया था।