उज्जैन शहर: शिप्रा नदी स्थित घाट पर होमगार्ड/एसडीईआरएफ का संभाग स्तरीय 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
होमगार्ड/एसडीईआरएफ विभाग ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों के जवानों का प्रशिक्षण 18 मई 2026 से शुरू किया है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में जवानों को तैराकी, ड्राय रेस्क्यू, डीपडायविंग और वोट हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।