चांदपुर: हींमपुर दीपा के गांव मुबारकपुर गदाई में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
बिजनौर में हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर ग़दाई में मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लिए घूम रहा है। और बाकी विवाद हो रहा है। इस घटना में आठ लोग घायल है पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।