नर्मदापुरम: पर्यटन घाट का नगर पालिका सीएमओ ने किया निरीक्षण, कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के लिए निर्देश दिए
बुधवार को नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने पर्यटन घाट पर नगरपालिका की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नर्मदा लोक कोरीडोर के प्रथम फेस का कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान CMO ने निर्माण कार्य की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी और नपा की उपयंत्री रीना गुप्ता उपस्थित रहीं।