सिंगरौली: जांच समिति एवं डीईओ कार्यालय ने बीईओ से मांगी चार बिंदुओं की अहम जानकारी, सिंगरौली विधायक से शिक्षकों ने की थी शिकायत
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मुश्किलें एक के बाद एक बढ़ती जा रही हैं। इस बार सिंगरौली विधायक के यहां पहुंची शिकायत के आधार पर जांच समिति एवं डीईओ दफ्तर से पत्र जारी कर बीईओ बैढन से चार अहम बिंदुओं की तत्काल जानकारी मांगी गई है। इस पत्राचार से बीईओ दफ्तर में हड़कंप मच गया है।