सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने पुलिस लाइन पचौर साप्ताहिक जनरल परेड का किया निरीक्षण
दिनांक 12-07-2024 को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.) ने पुलिस लाईन पचौर में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया । प्रातः 06 बजे पुलिस अधीक्षक का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जनरल परेड के दौरान सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात प्लाटूनों का निरीक्षण किया गया।