सागर नगर: भीतर बाज़ार में भंडारे के दौरान महिला का डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र गुम, कोतवाली में शिकायत
भीतर बाजार में आयोजित भंडारे के दौरान एक महिला का डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र गुम हो गया। फरियादी कविता के पुत्र राम केसरवानी ने बुधवार दोपहर 1:00 बताया कि मंगलवार शाम 7:30 के आसपास उनकी मां के गले से मंगलसूत्र अचानक गायब हो गया। परिजन तलाश के बावजूद नहीं ढूंढ पाए। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।