झालरापाटन: द्वारकाधीश ने लाल छतरी में दिए दर्शन, झालरापाटन में 150 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन
झालरापाटन में द्वारकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति और देवस्थान विभाग ने मिलकर भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी पर सोमवार शाम को द्वारकाधीश मंदिर में लाल छतरी में दरीखाना दर्शन कराए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार के ऊपर बनी लाल छतरी में हिंडोला सजाया गया था। इसमें भगवान द्वारकाधीश की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया था।