बसना: महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी में आज एक व्यक्ति का शव तालाब से मिला
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी में आज एक व्यक्ति का शव तालाब से मिला है। यह शव ग्राम घोड़ारी में पुराना पुल के पास तालाब में मिला है । शव की अब तक पहचान नही की गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई है जो, मरुन (कत्था) रंग का टी शर्ट एवं काले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है