बसना: महासमुंद में विधायक सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक
महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन 29 सितंबर के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। साथ ही पूरे शहर में भगवा ध्वज लगाया जाएगा। कार्यालय में ही भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण भी होगा।