बसना: ग्राम भुरकोनी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम भुरकोनी में आयोजित किया गया। यहाँ कलेक्टर विनय लंगेह सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशानिक अधिकारी शिविर मे मौजूद थे। शिविर में भुरकोनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।