लैलूंगा: वर्दी का झांसा, प्यार का जाल और फिर ब्लैकमेल, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया
रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को शादी का झांसा देने, शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।