द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने अवैध विदेशी वन्यजीव तस्करी का किया खुलासा
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने 23 फरवरी रविवार कि सुबह डेढ़ बजे विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बैंकॉक से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI 303 से तीन भारतीय यात्रियों को पकड़ा है। तलाशी में उनके चेक-इन सामान से अवैध विदेशी वाइल्डलाइफ बरामद किया गया है। बरामद जीवों को यात्रियों के साथ आगे की जांच के लिए अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।