पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 24 पर चलती बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी. इस आग में कार का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.