सीलमपुर: सीलमपुर :-रेस्टोरेंट मालिक की हत्या का खुलासा, झगड़े का बदला लेने के लिए पड़ोसियों ने उतारा था मौत के घाट, दो गिरफ्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में हुई रेस्टोरेंट मालिक संजय की हत्या में शामिल दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है. डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित उर्फ मोनू और दीपक के तौर पर हुई है.