गुना नगर: अक्षय तृतीया पर सदर बाजार में भारी भीड़, जाम से लोग परेशान, ट्रांसपोर्ट मैदान में यातायात पुलिस ने लगाई चौपाल
गुना जिले में शादियों का सीजन शुरू हो गया है सदर बाजार में भारी भीड़ और 3 पहिया 2 पहिया 4 पहिया वाहनों से जाम से लोग परेशान है। 17 अप्रैल को निचला बाजार सदर बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगा। लोग बोले, कोई भी ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं है। वहीं 15 अप्रैल देर शाम को यातायात प्रभारी ने ट्रांसपोर्ट मैदान में ट्रक चालकों की चौपाल में जागरूक किया गया।