संदेश: आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में जबरदस्त टक्कर तय, विधायक पुत्र कन्हैया प्रसाद बने एनडीए प्रत्याशी, सियासी पारा हुआ तेज
आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा अब चरम पर पहुंच गया है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एनडीए की ओर से जदयू नेता और संदेश विधानसभा के विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी के पुत्र कन्हैया प्रसाद को आधिकारिक रूप से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कन्हैया प्रसाद को प्रत्याशी के रूप में