ओबरा: डाला में फांसी पर लटका मिला सफाईकर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | May 21, 2026 सोनभद्र के डाला चौकी अंतर्गत धौठा टोला में गुरुवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।मृतक की पहचान डाला नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत इंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह इंद्र कुमार का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा।उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था।